- महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ 4 दिन के लिए कान्हा नेशनल पार्क आए हैं
- धोनी को देखने के लिए कान्हा के मुक्की गेट पर फैंस की भीड़ जुट रही है
बालाघाट.मिस्टरकूल कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ बुधवार को लगभग सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कान्हा नेशनल पार्क का भ्रमण किया। जिप्सी में सवार 7 सदस्यों के साथ उन्हें मुक्की मार्ग पर सूअरखार प्वॉइंट पर टाइगर के दीदार हुए। लगभग 10 मिनट तक टाइगर को निहारने के बाद धोनी की टीम कान्हा पार्क में भ्रमण करती रही। इसदौरान पार्क प्रबंधन की ओर से फील्ड डायरेक्टर कृष्ण मूर्ति ने धोनी से मुलाकात की औरकान्हा पार्क के बारे में जानकारी दी।
धोनीबुधवार को सुबह 6 बजे घूमने के लिए निकले। उन्होंनेकान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट से पार्क का भ्रमण किया। उनके साथपत्नी साक्षी के अलावा दोस्तभी जिप्सी में सवार थे। धोनी 4दिन के लिए कान्हा नेशनल पार्क आए हैं। ये उनका निजी दौरा है। इसलिए उन्होंने पुलिस-प्रशासन से किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं ली।हालांकि, बालाघाट पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। वहीं, धोनी से मिलने औरदेखने के लिए कान्हा के मुक्की गेट पर उनके चाहने वालों की बड़ी संख्या मेंभीड़ जुट रही है।